दीपिका चिखलिया ने लॉन्च की भोजपुरी वेब सीरीज ‘महाश्मशान’, मई के अंत से शुरू होगी शूटिंग

0
2
Dipika Chikhlia,दीपिका चिखलिया, महाश्मशान वेब सीरीज, भोजपुरी वेब सीरीज, धीरज मिश्रा, राजा रणदीप गिरी, Stage OTT, Bhojpuri OTT, Mahashmashan launch,Bhojpuri web series Mahashamshan

मुंबई, 24 मई – प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने आज भोजपुरी वेब सीरीज ‘महाश्मशान’ का मुहर्त किया। इस अवसर पर निर्माता लेखक धीरज मिश्रा और सह निर्मात्री इशिका मिश्रा, निर्देशक राजा रणदीप गिरी, और अभिनेता कुणाल सिंह राजपूत, गोलू तिवारी, प्रशांत राय, परी, गौरव उपाध्याय,जीसान खान, लाइन प्रोड्यूसर महेश उपाध्याय और प्रचारक संजय भूषण पटियाला
उपस्थित थे।

दीपिका चिखलिया ने पूरी टीम को शुभ कामनाएं दी और कहा कि महाश्मशान का टाइटल ही एक उम्मीद जगाता हैं कि ये सीरीज अच्छी बनेगी उन्होंने स्टेज की तारीफ करते हुए कहा कि क्षेत्रीय भाषा में बहुत अच्छा काम कर रहा हैं।

निर्माता धीरज मिश्रा ने बताया की, “हम दीपिका चिखलिया जी का आभारी हैं कि उन्होंने हमारी वेब सीरीज का मुहर्त किया। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को यह सीरीज पसंद आएगी।”

निर्मात्री इशिका मिश्रा ने कहा, “हमने इस सीरीज के लिए बहुत मेहनत की है और हमें विश्वास है कि यह दर्शकों को आकर्षित करेगी।”

निर्देशक राजा रणदीप गिरी ने कहा, “यह एक अनोखी कहानी है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी। हम मई लास्ट से शूटिंग शुरू करेंगे और जल्द ही इसे रिलीज़ करेंगे।”

‘महाश्मशान’ एक भोजपुरी वेब सीरीज है जो जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती है। इसमें कुणाल सिंह राजपूत, गोलू तिवारी, प्रशांत राय, परी सिंह, गौरव उपाध्याय, शिवम सिंह विवेक त्रिपाठी और जीसान खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।

स्टेज ओ टी टी आप टीम की तरफ से अमर दुबे और धर्मेंद्र सिंह मौजूद थे अमर दुबे ने कहा कि स्टेज हर तरह के कलाकारों और निर्माताओं के साथ हैं और हम मनोरंजन जगत में एक क्रांति लेकर आ रहे हैं। धर्मेंद्र सिंह ने टिम को शुभकामनाएं दी हैं और कहां स्टेज के माध्यम से हम अलग तरह की कहानियां लेकर आ रहे हैं।